फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt says, government giving protection to mafia.

माफियाओं को संरक्षण दे रही सरकार : अजय भट्ट

Sun, 13 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 13 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ajay bhatt says, government giving protection to mafia.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। भट्ट ने कहा कि सरकार भू माफिया, शराब माफिया और अपराधियों के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बलात्कार, चोरी व डकैती के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार लोगों को जहरीली शराब पिला रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा कार्यालय खनन माफियाओं की चंगुल में फंसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसी निकम्मी और माफियाओं की सरकार से निजात दिलाने के लिए एकजुट हो जाएं।
विज्ञापन


रविवार शाम को गांधी चौक पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरीश सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के आगमन पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड का हर जनमानस कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। देवभूमि में बलात्कार और हत्याओं के मामले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों।

भाजपा में आने वालों का स्वागत 
इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह मसूरी की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित भट्ट, मीरा सकलानी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने किया। 


कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में लंढौर छावनी सभासद बादल प्रकाश, शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और छावनी सभासद पुष्पा पडियार, पूर्व पालिका सभासद कमला थपलियाल, कांता बिष्ट, पूर्व छावनी सभासद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट धनेंद्र सिंह पुंडीर, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक पर्यटन कुंदन सिंह पुंडीर, डा. हरिमोहन गोयल व शाहिल खान समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed