फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt says, congress diverting the issue.

रैली की सफलता से घबरा कांग्रेस ने बनाया घोड़े को मुद्दा: भट्ट

Wed, 16 Mar 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Mar 2016 03:03 AM IST
सार

  • भाजपा घोड़े के इलाज पर होने वाला सारा खर्च उठाने को तैयार ।
  • हरिद्वार में आठ बाघों की खालें मिलने का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
ajay bhatt says, congress diverting the issue.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रैली में पुलिस बर्बरता की तस्वीर भी दिखाई। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पुलिस के घोड़े के घायल होने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा की रैली सफल रही लेकिन सरकार घोड़े के साथ हुई दुर्घटना को तूल देकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। घोड़े का पैर फ्रैक्चर विधायक गणेश जोशी ने नहीं किया। जब घोड़ा गिरा तो जोशी मौके पर मौजूद तक नहीं थे, लेकिन उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा सरकार बदनाम करने में लगी है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि घोड़े दौड़ा कर उनके कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं पर हमला किया गया। हमारे कार्यकर्ता घायल हुए। एक कार्यकर्ता आईसीयू पहुंच गया जिसके पैरों को लकवा मार गया। उन्होंने कहा कि भाजपा घोड़े के इलाज पर होने वाला सारा खर्च उठाने को तैयार है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि जब हमारे वरिष्ठ साथी मदन कौशिक पर घोड़ा चढ़ाने की कोशिश की गई और एक साथी जितेंद्र रावत उर्फ मौनी पर घोड़ा चढ़ा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तो गणेश जोशी दूसरे कार्यकर्ताओं पर घोड़ा न चढ़े, यह सुनिश्चित करने गए। उन्होंने घोड़े को मारने के बजाए जमीन पर लाठी पटकारी और वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद किसी शरारती तत्व ने घोड़े के सवार को धक्का दिया जिससे घोड़ा पाइप में फंसा और उसकी टांग टूट गई। इससे भी भयानक तो हरिद्वार में आठ बाघों की खालें मिलीं और 125 किलोग्राम हड्डियां मिलीं जिससे बड़ी क्रूरता क्या हो सकती है। कांग्रेस तो 1984 के दंगों में सिखों के गले में जलते टायर डालने वाली पार्टी है।

कांग्रेस ने विधायक का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

ajay bhatt says, congress diverting the issue.
गणेश जोशी का पुतला दहन करते कांग्रेसी। - फोटो : AmarUjala
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े की डंडे से बेरहमी से पिटाई को अमानवीय एवं शर्मनाक करार देते हुए इसके विरोध में एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अमानवीय कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि मेनका गांधी जो पशुओं के प्रेम के लिए जानी जाती हैं इस घटना का संज्ञान ले और अपने स्तर से उचित कार्यवाही करें।

प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महेश जोशी, आरपी रतूड़ी, पंकज मेसन, गौतम डोगरा संजय उनियाल, राजेश चमोली, गरिमा दसोनी, परिणीता बड़ोनी, सुरेंद्र रांगड, राम प्यारी, सावित्री थापा, नीलम नंदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed