फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt in support of guest teacher.

गेस्ट टीचरों के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt in support of guest teacher.
अनशन कर रहे कई अतिथि शिक्षकों की बिगड़ गई। - फोटो : AmarUjala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बृहस्पतिवार को समायोजन की मांग को लेकर पिछले कई दिनो से आंदोलनरत गेस्ट टीचरों के समर्थन में उतर आए। परेड ग्राउंड पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर आज वे राज्यपाल और मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने राष्ट्रपति शासन का हवाला देकर भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नियुक्ति के नाम पर गेस्ट टीचरों से छलावा किया है और बेरोजगारों को झूठे आश्वासन के बजाय कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी किया पलटवार
वहीं कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने भी गेस्ट टीचरों की मांगों पर अमल की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी स्कूल बगैर शिक्षकों के न रहे इसके लिए प्रदेश में 6,214 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की गई, जिनकी सेवा का विस्तार होना था, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष ललित डंगवाल ने कहा कि गेस्ट शिक्षक संघ की सभी सात सूत्री मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन पर बैठे गेस्ट टीचरों का स्वास्थ्य बिगड़ा 
समायोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तीन गेस्ट टीचरों का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य खराब हो गया। जिन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरती उनियाल, जगत सिंह व हीरा सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया था। वहीं इनके स्थान पर कुछ अन्य गेस्ट टीचर अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठने वालों में रमेश, सुनील सक्सेना, डीके डंडरियाल, जयदेव सिंह, चंद्रदेव चौहान, अमृता नौटियाल, सौरभ कुमार, भुवन सिंह, नवनीत नेगी व दयाकृष्ण भट्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed