फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajabpur flyover will open for public from 04 march 2019

दूनवासियों के लिए खुशखबरी, आज से अजबपुर फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन 

Sun, 03 Mar 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Ajabpur flyover will open for public from 04 march 2019
अजबपुर फ्लाईओवर

अजबपुर फ्लाईओवर पर उद्घाटन आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसके बाद से फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। वहीं, आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन


अजबपुर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। अब आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। बता दें, अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है। ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है। 

विज्ञापन

उधर, आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

अजबपुर फ्लाईओवर कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मार्च के अंत तक आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
-हरिओम शर्मा, सीईओ नेशनल हाईवे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed