{"_id":"f62a76eec58aeece9c75cf374297271f","slug":"airy-and-panwar-of-ukd-become-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरी और पंवार गुट हुए एक, बदलेगी यूकेडी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरी और पंवार गुट हुए एक, बदलेगी यूकेडी की तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के दो बड़े गुटों काशी सिंह ऐरी और त्रिवेंद्र पंवार ने पुराने विवादों को किनारे कर एक होने का फैसला कर लिया है। दल के दो शीर्ष नेताओं काशी सिंह ऐरी और त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हरिद्वार में दोनों नेताओं की बीच हुई बैठक के बाद शुक्रवार को दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। दोनों ने माना कि आपसी मतभेदों से अलग होने पर पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बनेंगे तीसरी शक्ति
केंद्रीय कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि दल किसी भी राष्ट्रीय दल को समर्थन नहीं देगा। राज्य में उक्रांद को तीसरी शक्ति के तौर पर विकसित करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के हित में जो भी राजनीतिक दल उक्रांद को मजबूत करना चाहता है, उसका दल में स्वागत है। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए अब दल नए लोग नए जोश और नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पबद्ध है।
19-20 मई को होगा महाधिवेशन
गौरतलब है कि दल में पिछले काफी समय से एकता के प्रयास चल रहे थे, लेकिन गत दिवस हरिद्वार में हुई बैठक के बाद यह तय किया गया कि 19-20 मई को दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन बुलाया जाएगा।
ऐरी गुट और पंवार गुट ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी भी भंग कर दी है। साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव तक महाधिवेशन के लिए त्रिवेंद्र पंवार को संयोजक और हरीश पाठक को सह संयोजक बनाया गया।
दल ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर संघर्ष जारी रखने और आंदोलन के लिए कारगर नीति बनाने पर भी जोर दिया।