फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Airport like facilities will be available at Harrawala station

Dehradun News: हर्रावाला स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Sat, 05 Aug 2023 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Airport like facilities will be available at Harrawala station
केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत दून के हर्रावाला स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों से एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें उत्तराखंड का हर्रावाला और रुड़की रेलवे स्टेशन शामिल है। शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल कार्यालय में रेलवे के अधिकारियों ने बैठक कर स्टेशन पर होने वाले प्रस्तावित कार्याें पर चर्चा करने के साथ रूपरेखा तैयार की। छह अगस्त को हर्रावाला स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभी चयनित स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले हर्रावाला स्टेशन के प्लेटफार्म पर पीने के पानी की सुविधा, शौचालय, एयर कंडीशनर वेटिंग एरिया बनाने के साथ एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जबकि, अभी तक दिव्यांग यात्रियों के लिए स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं है। ऐसे ही स्टेशन पर अभी तक साइनेज, कूड़ादान, लिफ्ट भी नहीं है। इन सभी का निर्माण योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed