{"_id":"592849fa4f1c1b4365535d2d","slug":"air-services-started-for-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेलीकॉप्टर से भी कर सकेंगे हेमकुंड साहिब की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेलीकॉप्टर से भी कर सकेंगे हेमकुंड साहिब की यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Fri, 26 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए शुक्रवार से गोविंदघाट से घांघरिया तक हवाई सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोदावत हेली कंपनी के हेलीकाप्टर ने यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया के लिए हवाई सेवा शुरू की। अब यहां मोटर मार्ग के साथ ही हवाई मार्ग से भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अभी तक संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई है, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घांघरिया में बीएसएनएल का मोबाइल टावर का निर्माण भी आधा-अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर संचार सेवा शुरू करने के लिए दूरसंचार के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र यहां संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी। तीर्थयात्रियों को हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा के लिए डीजीसीए की अनुमति के बाद एक हेली कंपनी को घाटी में उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन