फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air service will start for Delhi to Dehradun from Pantnagar airport for seven days

अच्छी खबर: अब पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली-देहरादून सातों दिन हवाई सेवा

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Air service will start for Delhi to Dehradun from Pantnagar airport for seven days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली और देहरादून के लिए चलने वाली एयर इंडिया की हवाई सेवा चार दिन की बजाय सातों दिन संचालित होगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट में इंडियन ऑयल फिलिंग स्टेशन भी खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके बाद अब 72 सीटर विमान को तेल लाने के लिए यात्रियों की संख्या में कमी भी नहीं करनी पड़ेगी। इधर, नौ फरवरी से बंद पड़ी एयर हेरिटेज एविएशन की फ्लाइट के भी एक हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर, देहरादून के लिए सप्ताह में यात्रियों को चार बार हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाती थी। हवाई सेवा को नियमित करने के लिए लगातार यात्रियों की ओर से मांग उठाई जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एयरपोर्ट से सातों दिन हवाई सेवा शुरुआत हुई है। इसके अलावा इंडियन ऑयल का फिलिंग स्टेशन भी शुरू हो गया है। अब तक 72 सीटर विमान में भी यात्रियों के साथ फ्यूल लाया जाता था। इसके लिए विमान में 12 यात्रियों की संख्या कम करनी पड़ती थी। 

फिलिंग स्टेशन शुरू होने के बाद विमान में यात्रियों की संख्या नहीं घटानी पड़ेगी। नॉन शेड्यूल हेलीकाप्टर और जहाज को भी ईंधन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के लिए बंद पड़ी फ्लाइट को संबंधित कंपनी के अधिकारी पांच या छह जून से संचालित करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed