फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air service start at Kedarnath 

केदारनाथ धाम में हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 40 तीर्थयात्री हुए रवाना

Mon, 08 May 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 08 May 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Air service start at Kedarnath 

केदारनाथ धाम के लिए 5 कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन हेलीकॉप्टर ने 10 चक्कर लगाए, जिसमें 40 से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। बाद में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। इधर, डीजीसीए की टीम ने दूसरे दिन भी केदारघाटी में हेलीपैड का निरीक्षण कर हेली कंपनियों के अधिकारियों से बैठक की।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद यूटीआर, ट्रांस भारत, हिमालयन, हेरीटेज एविएशन और ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन दो-दो चक्कर लगाने के बाद मौसम खराब हो गया, जिसके चलते हेली सेवा नियमित नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पहले दिन पांच कंपनियों के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। बताया कि डीजीसीए की टीम ने अन्य कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक भी की गई। उम्मीद है कि मंगलवार को कुछ और कंपनियां भी हेली सेवा शुरू करेंगी। बता दें कि इस वर्ष शासन से केदारनाथ यात्रा में 14 हेली कंपनियों को हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति मिली है, लेकिन डीजीसीए की आपत्ति के बाद कपाट खुलने के दिन से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब, अधिकारियों के निरीक्षण के बाद हवाई सेवा शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed