फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air service: Number of passengers and Flights started increasing at Jolly Grant Airport Know Today flight schedule

हवाई सेवा: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बढ़ने लगी है यात्रियों की संख्या, ये है मंगलवार की फ्लाइटों का शेड्यूल

Tue, 13 Jul 2021 01:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jul 2021 01:00 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले काफी दिनों से कोरोना कर्फ्यू रहा। जिसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा।

विज्ञापन
Air service: Number of passengers and Flights started increasing at Jolly Grant Airport Know Today flight schedule
फ्लाइट(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। जिससे हवाई यात्रियों के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइटों के बढ़ाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले काफी दिनों से कोरोना कर्फ्यू रहा। जिसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। अब कोरोना संक्रमण थमने लगा है। जिससे हवाई सेवाओं में भी इजाफा होने का अनुमान है। एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, बंगलुरू, प्रयागराज समेत कई मुख्य शहरों से जुड़ा है। देहरादून और पंतनगर हवाई सेवाएं भी इससे जुड़ी हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर हवाई सेवाओं और यात्रियों के भी बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से विमानन कपंनियां हवाई सेवाओं को बढ़ा सकती है। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि संक्रमण कम होने से हवाई यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रस्तावित फ्लाइट

समय                           एयरलांइस              शहर
सुबह - 7:10 बजे             इंडिगो                    दिल्ली
सुबह - 7:20 बजे             एलाइंस एयर            दिल्ली
सुबह - 7:55 बजे             स्पाइसजेट               दिल्ली
सुबह - 10:30 बजे           इंडिगो                     दिल्ली
दोपहर - 12:50 बजे          स्पाइसजेट              अहमदाबाद
दोपहर - 1:45 बजे            एलाइंस एयर            दिल्ली
दोपहर - 3:20 बजे            इंडिगो                     दिल्ली
शाम - 4:25 बजे              इंडिगो                      मुंबई
शाम - 7:05 बजे             एलाइंस एयर              दिल्ली 

एयरपोर्ट पर जांच कराने वालों को मिलेगी रिपोर्ट 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आ रहे बाहरी इलाकों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें विभागीय ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतें आ रही थी। 

प्रशासन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट लाने और नहीं होने की दशा में एयरपोर्ट पर ही जांच कराने की व्यवस्था बनाई है। दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटक एयरपोर्ट पर जांच तो करा रहे थे। लेकिन उन्हें रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें हो रही थी। बीते शुक्रवार को 74, शनिवार को 40 और रविवार को 71 हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच हुई।

काफी समय से एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के लिऐ उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भेजा जा रहा था। रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें बढ़ने पर पर्यटकों ने सहूलियत देने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट पर विभागीय ईमेल आईडी उपलबघ कराई है। यात्रियों को idspdehradun@gmail.com पर अपनी जानकारी भेजनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि विभागीय आईडी पर ईमेल भेजने वाले पर्यटक को जांच रिपोर्ट मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed