{"_id":"59ccfe2f4f1c1bb0538b4c48","slug":"air-force-mountaineer-death-on-trishul-mountain-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: त्रिशूल पर्वत पर गए वायुसेना के पर्वतारोही की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: त्रिशूल पर्वत पर गए वायुसेना के पर्वतारोही की मौत, दो की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Thu, 28 Sep 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल पर्वतारोहण पर गए भारतीय वायु सेना के 20 पर्वतारोहियों के दल में से तीन पर्वतारोहियों की तबियत बिगड़ गई। तीनों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर जोशीमठ लाया जा रहा था, लेकिन एक पर्वतारोही ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो सदस्यों को सेना के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
23 सितंबर को भारतीय वायु सेना का एक दल त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण के लिए गया था। त्रिशूल पर्वत चमोली जिले में 7100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बृहस्पतिवार को दल में शामिल शंतुला सरकार निवासी महाराष्ट्र की बेस कैंप में अचानक तबियत बिगड़ गई, जबकि दो अन्य सदस्य बीमार हो गए।
विज्ञापन
पर्वतारोहियों ने इसकी सूचना सेना कैंप जोशीमठ को दी। इस पर सुबह करीब सवा छह बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से तीनों पर्वतारोही को जोशीमठ लाया जा रहा था, जिसमें से शंतुला सरकार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य सदस्य अमित कुमार और राकेश काले को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डीएम आशीष जोशी ने बताया कि बीमार दोनों पर्वतारोेही का इलाज चल रहा है। दल के अन्य 17 सदस्य त्रिशूल पर्वत की तलहटी में बनाए गए बेस कैंप में ठहरे हुए हैं।