फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   aipmt exam on first may

एक मई को होगी एआईपीएमटी, विषयवार पहले से रहें तैयार

Thu, 14 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
aipmt exam on first may
exam

एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए एक मई को होने जा रही ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) में सवालों की कठिनता का स्तर भी समझना जरूरी है। हर विषय में सीबीएसई की ओर से अलग-अलग कठिनता का स्तर होता है। परीक्षा में सबसे मुश्किल माने जाने वाले विषय फिजिक्स में करीब 33 प्रतिशत सवाल बेहद कठिन होते हैं।

विज्ञापन


गत वर्षों के नीट और एआईपीएमटी प्रश्न पत्रों के हिसाब से देखें तो फिजिक्स में 20 से 30 प्रतिशत सवाल ऐसे होते हैं जो सीधे एनसीईआरटी की किताब से आते हैं। एनसीईआरटी की बुक से तैयारी करने वाला छात्र इन्हें आसानी से हल कर सकता है। फिजिक्स में करीब 30 प्रतिशत सवाल थ्योरी पर आधारित होते हैं।
विज्ञापन


एक अहम बात यह भी है कि ज्यादातर सवाल ऐसे होंगे जो सीधे-सीधे हल होने के बजाए घुमावदार होंगे और एक सवाल में एक से अधिक कांसेप्ट होंगे। फिजिक्स में ओवरऑल 33 प्रतिशत सवाल बेहद कठिन, 60 प्रतिशत सवाल मध्यम श्रेणी के और केवल सात फीसदी सवाल ही सरल होते हैं। 11वीं के सिलेबस से करीब 23 सवाल और 12वीं के सिलेबस से करीब 22 सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष के पेपर का कठिनता का स्तर
11वीं
हीट एंड थर्मोडायनामिक्स (सरल-1, मध्यम-2, कठिन-2)
मैकेनिक्स (सरल-1, मध्यम-8, कठिन-5)
वेव्स (मध्यम-4)

12वीं
इलेक्ट्रिसिटी (सरल-1, मध्यम-2, कठिन-4)
मैग्नेटिज्म (मध्यम-3, कठिन-2)
मॉर्डन फिजिक्स (मध्यम-6, कठिन-1)
ऑप्टिक्स (मध्यम-2,कठिन-1)

ईमेल पर पूछें सवाल, दूर करें असमंजस
अगर आप एआईपीएमटी के पेपर पैटर्न, परीक्षा से जुड़े सवाल, कठिनता और सरलता का स्तर, परीक्षा की मेरिट आदि कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े तमाम सवाल हमारे विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अपने सवाल हमें ईमेल करें। हम सभी सवाल और उनके जवाब अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। हमारी ईमेल आईडी है:- aftaba@ddn.amarujala.com


एआईपीएमटी में 11वीं और 12वीं के सिलेबस से तकरीबन बराबर सवाल आते हैं। इसलिए 11वीं के सिलेबस को भी अच्छी तरह से रिवाइज जरूर कर लें। कठिन सवाल अपेक्षाकृत कम ही होते हैं, लिहाजा मध्यम श्रेणी के सवालों पर फोकस बनाएं तो कामयाबी आसान होगी।
- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed