फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Shah refer AIIMS Rishikesh coach surrounded by allegations of indecent acts with trainee players

Dehradun: नरेंद्र शाह एम्स ऋषिकेश रेफर, प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में घिरे कोच

Wed, 05 Apr 2023 09:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 09:28 AM IST
सार

जहर खाने के बाद कोच नरेंद्र शाह अस्पताल में भर्ती हुआ था। कई दिन पहले से उसकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जब भी बयान दर्ज करने की कोशिश करती, वह कोई न कोई बहाना बना देता। अब मंगलवार को एकाएक उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Narendra Shah refer AIIMS Rishikesh coach surrounded by allegations of indecent acts with trainee players
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में घिरे क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह को अब दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस मंगलवार को भी शाह के बयान दर्ज नहीं कर पाई। शाह ने पेट में कुछ समस्या होने की बात डॉक्टरों को बताई थी।

विज्ञापन


कोच नरेंद्र शाह 12 दिन पहले जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। कई दिन पहले से उसकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जब भी बयान दर्ज करने की कोशिश करती, वह कोई न कोई बहाना बना देता। अब मंगलवार को एकाएक उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसने पेट में दिक्कत बताई थी। लिहाजा, डॉक्टरों ने उसे एम्स में एंडोस्कॉपी कराने की सलाह दी है। चार डॉक्टरों की सलाह पर शाह को रेफर कर दिया गया है। लिहाजा, पुलिस मंगलवार को भी बयान दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि, एम्स में उसके साथ पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC: जेई भर्ती पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध, आयोग ने परीक्षाओं से किया डिबार


मुकदमे में बढ़ाई जा सकती हैं धाराएं
सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उनके मंगलवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने थे, लेकिन अवकाश होने के कारण नहीं कराए जा सके। ऐसे में बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि किशोरियों के बयानों के आधार पर कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। एम्स की रिपोर्ट के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed