{"_id":"5b27f89c4f1c1bb06e8b895b","slug":"aiims-result-2018-pragun-ahuja-uttarakhand-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS प्रवेश परीक्षा में देहरादून के प्रगुन ने उत्तराखंड में किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS प्रवेश परीक्षा में देहरादून के प्रगुन ने उत्तराखंड में किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pragun ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा में दून के प्रगुन आहूजा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक हासिल की। इससे पहले वह नीट और जिपमर में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर निश्चित ने 575, सौम्या पालीवाल ने 820, जेसिका अरोड़ा ने 1403 और सृजन पुर्वाल ने 1469 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
दून के कई अन्य छात्र भी ओवरऑल मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग जुलाई माह के पहले सप्ताह से शुरु होने की संभावना है। एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पास करने वालों को नई दिल्ली समेत देश के अन्य आठ एम्स में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। इनमें एमबीबीएस की कुल 807 सीटें हैं।
विज्ञापन