फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIIMS guards opened front against security officer

एम्स के पहरेदारों ने खोला सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा -

Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
AIIMS guards opened front against security officer
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश से निकाले गए आउटसोर्स सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निष्कासित सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल काम पर वापस लेने और सुरक्षा अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। वहीं मांग पूरी न होने पर पहले क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एम्स से निष्कासित 24 आउटसोर्स सुरक्षाकर्मी बैराज रोड पर काली कमली धर्मशाला के पास धरने पर बैठ गए हैं। निष्कासित सुरक्षाकर्मी सुरक्षा अधिकारी और पांच सुपरवाइजर के निलंबन, काम पर वापस लेने, मेडिकल लीव, मूल वेतन के निर्धारण और यूनियन बनाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं। निष्कासित सुरक्षाकर्मी अर्जुन रतूड़ी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी और एजेंसी की मिलीभगत से सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के नाम पर खेल चल रहा है। भर्ती के लिए एजेेंसी हजारों रुपये वसूलती है। आरोप है कि वसूली गई रकम का आधा कमीशन सुरक्षा अधिकारी और उनके पांच सुपरवाइजर साथियों में बंटता है। अर्जुन रतूड़ी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी सुरक्षाकर्मियों का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। सुरक्षाकर्मी ड्यूटी छोड़कर शौचालय भी नहीं जा सकते हैं। यहां तक कि अपने मरीज को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सकते हैं। बीमार होने पर सुरक्षाकर्मी को स्वयं कर्मचारी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। अर्जुन ने बताया कि जब कर्मचारियों ने विरोध किया उनको बिना नोटिस बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर सुरक्षाकर्मी पहले क्रमिक और फिर आमरण अनशन को मजबूर होंगे। सौरभ ठाकुर, मनोज, संजय, आदेश, शुभम, सागर शर्मा, अनिल कुमार, सुनील भारती और रमेश लाल आदि धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed