फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aids testing camp was organized at Asharam Vedic

Dehradun News: सहायक उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन

Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aids testing camp was organized at Asharam Vedic
I
विज्ञापन

I

I
I

I- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अवसर की जरूरत : बीईओI

समावेशित शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में सहायक उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

खंड शिक्षाधिकारी बीपी सिंह और प्रधानाचार्य अनिल नेगी ने कार्यक्रम प्रारंभ किया। शिविर में 56 बच्चों का परीक्षण किया गया। बीईओ ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहानुभूति नहीं, बल्कि अवसर की जरूरत है। समावेशित शिक्षा के तहत ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा जाता है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी समाज में अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों को परीक्षण का महत्व भी समझाया।




विशेष शिक्षिका रीता सैनी ने अभिभावकों को जागरूक किया। कहा कि अभिभावकों के लिए भी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का पालन-पोषण करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। संचालन सत्येंद्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर प्रभारी ब्लॉक समन्वयक विकास रोहिला, डॉ. नरेश, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed