फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aids in uttarakhand

पहाड़ में पांव पसार रहा है एड्स, 4 जिले संवेदशील

Sat, 30 Nov 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
aids in uttarakhand

एड्स मौजूदा समय में सबसे खतरनाक बीमारी का रूप ले चुकी है। एक छोटी सी भूल आपको मौत के मुंह तक ले जा सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में एड्स के मामलों को लेकर चार जनपद नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि
कुल एचआईवी से संक्रमित 5600 मामले राज्य में हैं, जिसमें 70 फीसदी इन चार जनपदों में हैं। वर्ष 2012-13 तक राज्य में एड्स से ग्रस्त 1896 रोगी हैं। अगर बीते दो वर्षों की बात की जाए तो एचआईवी के संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है।

वर्ष 2012-13 में लगभग 900 पाजिटिव केस मिले जिसमें 50 गर्भवती महिलाएं शामिल थी। इस वर्ष अब तक आईसीटीसी जांच में 160 पाजिटिव केस सामने आएं हैं जिसमें 9 गर्भवती महिलाएं हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्वतीय जनपदों में एचआईवी से संक्रमण की स्थिति मैदानों की अपेक्षाकृत बेहद कम है। एड्स नियंत्रण की बाबत कई कार्यक्रम राज्य में चल रहे हैं, जिसके तहत देहरादून में एआरटी सेंटर स्थापित हैं, जिसमें एंटी रेट्रो वायरल थरेपी की सुविधा संक्रमित मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली में इस साल 94 मामले
चमोली जिले में चालू वर्ष के नवंबर माह तक एचआईवी पॉजिटिव के 94 मामले आ चुके हैं। इनमें 45 पुरुष, 42 महिला और 7 बच्चे शामिल हैं। 7 पुरुष और 2 महिला की मृत्यु हो चुकी है।

इससे भी अधिक चौंकाने वाले मामले एंटी रिट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर देहरादून के हैं। जहां चमोली जिले के अब तक करीब सौ मामले पंजीकृत हो चुके हैं।

जहां जिले में वर्ष 2003 में एचआईवी संक्रमित रोगियों की संख्या चार थी, वहीं वर्ष 2013 के नवंबर माह तक 18 पहुंच गई है। एआरटी सेंटर देहरादून में 24 सौ एचआईवी पॉजिटिव मामलों में से करीब सौ मामले अकेले चमोली जिले के हैं।


निशुल्क दी जा रही है दवा
एआटी (एंटी रिट्रो वायरल ट्रीटमेंट) सेंटर गोपेश्वर के काउंसलर डा. हरीश मैखुरी का कहना है कि एचआईवी पॉजिटिव रोगी के शरीर में वायरस की संख्या टूटकर बढ़ती जाती है। इस स्थिति में वायरस की वृद्धि रोकने के लिए रोगी के उपचार के लिए उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की जा रही है।

विश्व एड्स दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजीत गैरोला ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के मौके पर आम लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए नगर में रैली का आयोजन किया जाएगा।

पीजी कालेज में भाषण प्रतियोगिता होगी। एड्स को काबू में करने के लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक कॉआर्डिनेशन कमेटी का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed