फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer recruitment 2023 College students giving Agniveer recruitment exam will be promoted in next semester

Agniveer Recruitment: छात्रों की समस्या खत्म...अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने वाले अगले सेमेस्टर में होंगे प्रमोट

Mon, 17 Apr 2023 03:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

छात्र संघ पदाधिकारी शनिवार देर शाम महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे।

विज्ञापन
Agniveer recruitment 2023 College students giving Agniveer recruitment exam will be promoted in next semester
अग्निवीर भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की समस्या का समाधान हो गया है। ऐसे छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हालांकि उन्हें अपने छूटे सेमेस्टर की परीक्षा बाद में देनी होगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा व श्रीदेव समुन विवि की सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने पर पीजी कालेज कोटद्वार के छात्र असमंजस में थे।

विज्ञापन


विवि की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कराए जाने की मांग के लिए छात्र संघ पदाधिकारी शनिवार देर शाम महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। तब एएसपी एससी सुयाल ने रविवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से वार्ता कराए जाने का आश्वासन देकर आंदोलित छात्र संघ पदाधिकारियों को टंकी से नीचे उतारा था।
विज्ञापन


परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग
रविवार को महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीन जोशी, छात्र अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, महासचिव शुभम घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष मेघा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी जोशी, परीक्षा नियंत्रक विजय प्रकाश श्रीवास्तव और कुलसचिव खेमराज भट्ट के बीच वर्चुअल वार्ता हुई। जिसमें छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती देने के लिए जाने वाले छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने या महाविद्यालय की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हालांकि छात्रों को अपने सेमेस्टर की परीक्षा बाद (प्रथम सेमेस्टर वाले तृतीय सेमेस्टर में व द्वितीय सेमेस्टर वाले चतुर्थ सेमेस्टर) में देनी होगी।


ये भी पढ़ें...Dehradun:  परमिट की शर्तों का खुले आम उल्लंघन कर रहे विक्रम संचालक, इस लाइव रिपोर्ट में देखिए शहर का हाल

महाविद्यालय के डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि गूगल मीट में अग्निवीर परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्रों की परीक्षा छूटने पर उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने की बात पर सहमति बन गई है। जिसके बाद अब छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed