फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agnipath scheme Protest, alert in Uttarakhand, Bharat Bandh today

Agnipath: भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात

Mon, 20 Jun 2022 11:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 11:30 AM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में आज 20 जून को चंपावत में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। उधर, अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में रेलवे स्टेेशनों पर हो रहे आंदोलन और आगजनी की घटना को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवानों को तैनात कर दिया गया है। स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। 

विज्ञापन
Agnipath scheme Protest, alert in Uttarakhand, Bharat Bandh today
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा  रहा है। आज 20 जून सोमवार को भारत बंद के एलान के चलते उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को रुड़की नारसन क्षेत्र में युवाओं के अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। नारसन चौकी से लेकर मंगलौर गुड़ मंडी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं, पुलिस ने नारसन क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती के बाद युवाओं ने कोई प्रदर्शन और बैठक नहीं की। 

 

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ टनकपुर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। वहीं योजना के विरोध में आज 20 जून को चंपावत में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। उधर, अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में रेलवे स्टेेशनों पर हो आंदोलन और आगजनी की घटना को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवानों को तैनात कर दिया गया है। स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। 

विज्ञापन


रुड़की में मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे लाइनों एवं ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे पुलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नारसन कस्बे और कई गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च निकाला गया है। युवाओं से अपील की जा रही है कि वह प्रदर्शन न करें। इस दौरान नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, एसआई दिनेश पंवार, जगत सिंह, भास्कर, सोभन, शुभम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Agnipath:  बिहार में आगजनी की घटना पर लक्सर में अलर्ट, 27 ट्रेनें रद्द, भटकते रहे यात्री, पूछताछ केंद्र पर लगी भीड़

प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ ऋषिकेश अनिल कुमार ने बताया कि योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर आने जाने वाले युवाओं पर नजर रखी जा रही है। सभी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed