फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agnipath Protest, Alert in Laksar Roorkee on the incident of arson in Bihar, 27 trains canceled

Agnipath: बिहार में आगजनी की घटना पर लक्सर में अलर्ट, 27 ट्रेनें रद्द, भटकते रहे यात्री, पूछताछ केंद्र पर लगी भीड़

Sun, 19 Jun 2022 06:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Jun 2022 06:37 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में ट्रेनों में हुई आगजनी को देखते हुए लक्सर और मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के नहीं चलने से पूछताछ कार्यालय पर भीड़ लगी रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार में ट्रेनों में की गई आगजनी के चलते सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

विज्ञापन
Agnipath Protest, Alert in Laksar Roorkee on the incident of arson in Bihar, 27 trains canceled
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यातायात पर अग्निपथ योजना के विरोध का असर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। दूसरे दिन 27 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आरक्षण वापस लेने वालों की आरक्षण घर पर कतार लगी रही। 

विज्ञापन


अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में ट्रेनों में हुई आगजनी को देखते हुए लक्सर और मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 12370 देहरादून से हावड़ा जाने वाली हावड़ा-एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी से ऋषिकेश जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर से सहरसा जाने वाली सहरसा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14674 नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


वहीं अमृतसर से जयनगर, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर कैंट से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12232 जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर से जयनगर जाने वाली जयनगर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22552 जालंधर सिटी से दरभंगा जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12356 जम्मूतवी से पटना जाने वाली पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन पर रविवार को नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन भी रद्द रही, यात्री रहे परेशान

मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली मालदा टाउन सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12792 नई दिल्ली से राजगीर वाया मुरादाबाद होकर चलने वाली राजगीर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13258 आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली दानापुर सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 14016 आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली रक्सौल सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 15274 आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली रक्सौल सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 15 524 नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20503 डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली काठगोदाम सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा से काठगोदाम चलने वाली काठगोदाम सुपर फास्ट ट्रेन रद्द रही।

Children's Aadhar Card: अब तक नहीं बनाए है बच्चों के आधार कार्ड तो बेफिक्र रहें, डाकिया खुद आएंगे घर पर 

आरपीएफ ने थानाध्यक्षों को किया अलर्ट

 

ट्रेनों के नहीं चलने से पूछताछ कार्यालय पर भीड़ लगी रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार में ट्रेनों में की गई आगजनी के चलते सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को रद्द किया गया है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 20 जून के बंद को लेकर कोई सरकारी सूचना नहीं है। फिर भी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे लाइनों एवं ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे पुलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed