फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   age limit increased for ranker recruitment

खुश्ाखबरी, रैंकर भर्ती की आयु सीमा बढ़ी

Sat, 18 Jan 2014 10:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jan 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
age limit increased for ranker recruitment

देहरादून स्थित पीएचक्यू ने रैंकर भर्ती परीक्षा के लिए आर्म्ड फोर्स और सिविल पुलिस की उम्र सीमा 40 से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए पात्र हैं ये
भर्ती के दौरान उस साल एक जनवरी को जिसकी उम्र 45 से कम होगी उसे इस परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। डीजीपी बीएस सिद्धू की अध्यक्षता में पीएचक्यू में आयोजित पीईसी (पुलिस इस्टेब्लिशमेंट कमेटी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि आर्म्ड फोर्स में हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक और सिविल पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल से उप-निरीक्षक बनने के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव


इसके तहत परीक्षा वर्ष में 30 जून को प्रतिभागी की उम्र 40 होनी चाहिए थी। अब रैंकर परीक्षा में आयु सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है। यह कट-ऑफ-डेट दोनों के लिए ही एक जनवरी होगी।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

रैंकर परीक्षा में सिविल पुलिस के लिए फिजीकल टेस्ट नहीं है, जबकि लिखित परीक्षा आर्म्ड व सिविल फोर्स कर्मियों दोनों के लिए अनिवार्य होगी।

डीजीपी ने बताया कि रैंकर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बताया कि इससे लगभग 1400 कांस्टेबलों व हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा भी हुई आसान
- पुरुष के लिए 05 किमी की दौड़ 30 मिनट में। पहले 10 किमी की दौड़ 75 मिनट में करना तय था।
- महिला अभ्यर्थियों को 03 किमी की दौड़ 21 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले पांच किमी की दौड़ 45 मिनट में करने का प्रावधान था।

इंस्पेक्टर के लिए साक्षात्कार 22 को
वर्षों से दारोगा के पद पर नौकरी कर रहे पुलिसवालों का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएचक्यू ने उप-निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रमोशन देने के लिए साक्षात्कार की तारीख 22 जनवरी तय कर दी है।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

बताया गया है कि सिविल पुलिस में निरीक्षक के 12 पद रिक्त हैं। हर वह उप निरीक्षक इस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकता है जिसकी सर्विस 10 वर्ष की हो चुकी है और सर्विस रिकॉर्ड में दाग नहीं है। यह भी देखा जाएगा कि किसी के खिलाफ कोई जांच या विभागीय कार्यवाही लंबित तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed