फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Age limit For teacher job is now 42 years in uttarakhand

शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर, अब 42 की उम्र तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 11 Oct 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Age limit For teacher job is now 42 years in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शिक्षक बनने का सपना देखने वाले प्रदेश के उन युवाओं के लिए राहत की खबर है, जो इसके लिए वर्तमान में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन किया जा रहा है।

विज्ञापन


कैबिनेट में इसके प्रस्ताव के बाद शासन में इस पर काम शुरू हो गया है। नियमावली संशोधन से हिंदी प्रवक्ता पद के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री परीक्षा की अनिवार्यता भी खत्म होगी। जल्द ही संशोधित नियमावली जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता के लिए सेवा नियमावली को संशोधित किया जा रहा है। प्रवक्ता सेवा नियमावली में अधिमानी अर्हता के लिए अब नेशनल कैडेट कोर के सी प्रमाण पत्र को भी शामिल किया गया है। जबकि इससे पूर्व एनसीसी के केवल बी प्रमाण पत्र को ही शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रवक्ता पद के लिए अधिकतम आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर अब 42 वर्ष किया जा रहा है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित और सीधी भर्ती की रिक्तियों की संख्या को विभाग की ओर से आयोग को भेजा जाएगा।

वही हिंदी प्रवक्ता पद के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की शास्त्री परीक्षा की अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है। अब देश में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय के साथ स्नातक या विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से शास्त्री की उपाधि वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा चिन्हित श्रेणियों में दिव्यांगों को नियमानुसार नियुक्ति देने से मना नहीं किया जाएगा। संयुक्त सचिव, शिक्षा कविंद्र सिंह के मुताबिक, सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता सेवा नियमावली को संशोधित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed