फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   again landhaura conflict got hike

फिर चढ़ा लंढौरा का पारा, खंडित महल की दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करेंगे चैंपियन

Sun, 19 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 19 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
again landhaura conflict got hike
कुंवर प्रणव - फोटो : file photo

विगत एक जून को लंढौरा में हुए बवाल के बाद रविवार को पहली बार चैंपियन के पहुंचने पर क्षेत्र का माहौल फिर गरमाने लग गया है। उन्होंने ऐलान किया दंगाइयों की ओर से रंगमहल को खंडित करने पर इसकी दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए 11 ब्राह्मणों को बुलाया गया है। चेतावनी दी 25 जून को किशोर उपाध्याय की ओर से कस्बे में निकाले जा रहे शांतिमार्च को उनके समर्थक कड़ा जवाब देंगे। गतिरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन


लंढौरा में हुए बवाल के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से की गई महापंचायत की कवायद भले ही परवान नहीं चढ़ी, मामला शांत हो भी गया था लेकिन अब फिर से सियासत गरमाने लग गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से क्षेत्र में 25 जून को शांति मार्च की घोषणा के बाद अब चैंपियन समर्थकों ने भी हुंकार भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार समर्थकों के साथ रंगमहल (लंढौरा) पहुंचे चैंपियन ने कहा कि किशोर उपाध्याय जले पर नमक छिड़कने कस्बे में आ रहे हैं। समर्थक उन्हें इसका कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 25 जून को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरिद्वार में रैली भी है, लेकिन खानपुर विधानसभा से आधे समर्थक ही वहां जाएंगे।


जबकि आधे समर्थक लंढौरा में रहेंगे। समर्थकों ने भी किशोर उपाध्याय को लंढौरा में नहीं घुसने देने का ऐलान किया है। इससे पहले चैंपियन ने कहा कि रंगमहल की आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। रंगमहल और धार्मिक स्थल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें दलित लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलितों के सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

Punlished By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed