फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after wife murder accused physical assault small girl

पत्नी की हत्या के आरोपी का अतीत भूलकर परिवार ने अपनाया, लेकिन वहशी ने बच्ची को भी नहीं बख्शा

Tue, 04 Jun 2019 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
after wife murder accused physical assault small girl
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

पत्नी की हत्या के मामले में कई साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी ने चाचा कहकर पुकारने वाली आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी पीड़ित परिवार के घर में टूटे दरवाजे ठीक कराने आया था। घटना के बाद आरोपी इलाहाबाद भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


 शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक परिवार ने सोमवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले परिचित पलंबर को टूटे दरवाजे को ठीक करने के लिए बुलाया था। उसका पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। वह अक्सर आराम करने के लिए उनके घर आता था। पीड़ित बच्ची आरोपी को चाचा कहकर पुकारती थी।

विज्ञापन

बच्ची नीचे आई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे

परिजन भी उसके काले अतीत को भूलकर परिवार का सदस्य मानते थे। सोमवार को दरवाजा ठीक करने के बाद आरोपी आराम करने की बात कहकर उनके घर की तीसरी मंजिल पर चला गया। वह परिजनों की आंखों में धूल झोंककर आठ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची नीचे आई तो कपड़ों को अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें शक हुआ। बच्ची से पूछा तो उसने आरोपी की करतूत बता दी। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दो साल जेल में था आरोपी

इसके बाद पुलिस ने भागदौड़ कर परिजनों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी इलाहाबाद स्थित अपने गांव भागने की तैयारी में था। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर अपनी पत्नी की भी हत्या करने का आरोप है। मूल रूप से इलाहाबादनिवासी आरोपी लंबे समय से कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। 2015 में उसकी शादी हुई थी। पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता था। आरोप है कि उसने जलाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह दो साल तक जेल में रहा। करीब सात माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed