{"_id":"5b4b67d54f1c1b572f8b4834","slug":"after-watching-adult-film-five-minor-raped-eight-year-old-girl-gang-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फिल्म देखने के बाद आठ साल की बच्ची से पांच नाबालिगों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फिल्म देखने के बाद आठ साल की बच्ची से पांच नाबालिगों ने किया गैंगरेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आठ साल की मासूम से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंग रेप करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार को सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली आठ साल की मासूम घर के बाहर अकेले खेल रही थी। इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले पांच नाबालिग अपने एक साथी के घर पर ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर सभी नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया
साथी के बड़े भाई के आने पर उन्होंने नाबालिगों को वहां से भगा दिया। घटना के बाद से बच्ची डरी सहमी रहने लगी। घटना के अगले दिन जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने पूरी आप-बीती उन्हें सुना दी।
यह सुन परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने फोन पर पॉर्न फिल्म देखी। जिसके बाद वह बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ घर ले अए। जहां उन्होंने उसके साथ दुराचार किया।
यह सुन परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने फोन पर पॉर्न फिल्म देखी। जिसके बाद वह बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ घर ले अए। जहां उन्होंने उसके साथ दुराचार किया।
घटना के समय घास काटने गई थी बच्ची की मां
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दुराचार करने वाले आरोपी 09, 10, 11, 12 और 14 साल के हैं। बच्ची के पिता ऑटो ड्राइवर और माता गृहणी है। घटना के समय बच्ची की मां घास काटने गई थी। इसका फायदा उठा आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गए और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं बच्ची के माता-पिता इंसाफ की मांग कर रहे हैं।