फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the robbery incident in Haridwar, ADG has given

Dehradun News: हरिद्वार डकैतीकांड में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
After the robbery incident in Haridwar, ADG has given
Iएडीजी कानून व्यवस्था ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन




हरिद्वार में हुई डकैती की घटना के बाद एडीजी ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने एसएसपी हरिद्वार को निर्देशित किया है कि थाने की गश्त, चीता पुलिस, पुलिस पिकेट आदि की ड्यूटी चार्ज का विश्लेषण कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए एसपी सिटी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।



एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार डकैती की घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। इसके लिए एसटीएफ की टीम को नियुक्त किया गया है। एडीजी ने शराब के ठेकों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा कि दो समुदाय से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लिया जाए। ऐसी स्थिति में मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्यालय की एसओपी का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन




जिले में आपराधिक घटनाओं पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। अगली कार्रवाई के साथ-साथ जनपद प्रभारी कानून व्यवस्था संबंधी डाटा की भी समीक्षा करें। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूर्व की घटनाओं को लेकर सतर्कता बरती जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए थानावार शांति समितियों के साथ समय-समय पर बैठक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed