तांत्रिक के कहने पर सिरफिरे आशिक ने युवती के कपड़ों के साथ किया कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने
सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में युवती को अपना बनाने के लिए तांत्रिक के कहने पर सारी हदें पार कर दी। इसके बाद वहां बखेड़ा खड़ा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार में युवती के पड़ोस का एक युवक युवती को प्रपोज करना चाहता था। लेकिन युवती ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद उसे एक तांत्रिक मिला। तांत्रिक ने उसे युवती को पाने का तरीका बताया। उसने कहा कि वह उस युवती के कपड़े लाकर दे। इसके बाद वह उसकी हो जाएगी।
हाल ही में युवक युवती के घर पहुंचा और उसे कपड़े उठाकर भागने लगा। तभी वहां उसके परिजनों ने यह देख लिया और उसे पकड़ने के लिए भागे
इसके बाद युवक को उन्होंने पकड़ लिया। पकड़े जाते ही युवक सकपका गया। इसके बाद जब उससे पूछताछ की तो युवक सही से जवाब नहीं दे पाया।
बाद में युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस बीच कुछ जिम्मेदार लोग बीच में आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।