फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After staying in Dasau for two days, the deity reached the next stop

Dehradun News: दो दिन दसऊ में रुकने के बाद अगले पड़ाव पर पहुंचे देवता

Wed, 10 Dec 2025 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
After staying in Dasau for two days, the deity reached the next stop
- भूपोऊ में ग्रामीणों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ किया देवता का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। दसऊ गांव में दो दिन की बागड़ी के रूप में रुकने के बाद छत्रधारी चालदा महासू देवता बुधवार को अगले पड़ाव ग्राम भूपोऊ पहुंचे। गांव से जाते समय दसऊ के ग्रामीणों व बेटियों ने देवता को नम आंखों से विदाई दी। भूपोऊ में ग्रामीणों ने देवता का पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश के पश्मी प्रवास के लिए रवाना होने से पहले दो दिन तक चालदा देवता गांव में ही बागड़ी के रूप में रहे। इसके बाद देव यात्रा अगले पड़ाव ग्राम भूपोऊ के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान ग्राम गबेला में देव यात्रा का ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां ग्राम स्थित मंदिर से कुकरसी महाराज की पालकी देवता की अगुवाई के लिए लाई गई थी। इस दौरान पालकियों का देव मिलान कराया गया। इसके पश्चात देर रात चालदा देवता भूपोऊ पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने देव यात्रा का पूरे विधि विधान व पारंपरिक मान्यताओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में देव वजीर दीवान सिंह राणा, पश्मी के वजीर नरेंद्र सिंह तोमर, खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहान, छतराई शेर सिंह चौहान, मुकेश शर्मा, कुंवर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान, भगत राम शर्मा, दौलत सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed