फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After sexual assault case in dehradun Boarding school no one give Admission to students

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: मान्यता खत्म होने से बढ़ी छात्रों की परेशानी, अन्य स्कूल नहीं दे रहे एडमिशन

Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
After sexual assault case in dehradun Boarding school no one give Admission to students

गैंगरेप प्रकरण के बाद भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल के छात्रों को कोई स्कूल लेने को तैयार नहीं है। एक तरफ तो बोर्डिंग स्कूल ने छात्रों से पूरी फीस वसूल रखी है, दूसरी ओर उनकी एनओसी को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, दूसरे स्कूल इन छात्रों को लेने से किनारा कर रहे हैं। भाऊवाला स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में बीते माह एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार की सिफारिश और सीबीएसई देहरादून की रिपोर्ट पर स्कूल की मान्यता खत्म कर दी गई थी।

विज्ञापन

पूरे साल का शुल्क वसूला हुआ है

इसके बाद यहां के छात्रों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच यह बात सामने आई है कि बोर्डिंग स्कूल प्रशासन ने छात्रों से पूरे साल का शुल्क वसूला हुआ है। अभिभावक कह रहे हैं कि चूंकि वह पहले ही शुल्क दे चुके हैं तो अब दोबारा शुल्क क्यों दें।

लिहाजा, दूसरे स्कूल इन छात्रों को लेने में आनाकानी कर रहे हैं। दूसरी ओर, सीबीएसई देहरादून ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की पूरी रिपोर्ट सीबीएसई दिल्ली को भेज दी है। अब दिल्ली कार्यालय की ओर से छात्रों की शिफ्टिंग पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed