फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after seeing police, three men jumped in pond.

पुलिस को देख तालाब में कूदे तीन युवक, एक डूबा

Mon, 19 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार) Updated Mon, 19 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
after seeing police, three men jumped in pond.

हरिद्वार के मंगलौर में ताश खेल रहे तीन युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गए। जिसमें एक युवक डूब गया। दो तो जैसे-तैसे बच गए लेकिन एक गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन


देर शाम तक उसकी तलाश की जाती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे जाम कर यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन


तनाव के मद्देनजर कस्बे में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। रात में पुलिस रोशनी का इंतजाम कर डूबे युवक की तलाश कर रही थी।

मोहल्ला कटहरा निवासी कलीम (24) पुत्र अली अहमद अपने दो साथियों के साथ मोहल्ले में ही स्थित एक टीले पर बैठकर ताश खेल रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए तीनों तालाब में कूद गए। बताया गया कि दो युवक तो बाहर निकल आए लेकिन कलीम गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं आ सका।

लोगों का गुस्सा देख भागे पुलिस कर्मी

after seeing police, three men jumped in pond.

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास एकत्रित हो गए। लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जसबीर पुंडीर गोताखोर बुलाने का दावा करते रहे लेकिन कोई नहीं आया।

ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर कलीम को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर शाम घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने हाईवे पर यातायात ठप कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग युवक के डूबने के लिए पुलिस को जिम्मेदार बता रहे थे। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ दिया तथा जाम खुलवाया।

इस दौरान जाम के कारण दोनों तरफ वाहन की लंबी कतारें लग गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रोशनी के सहारे युवक को तलाश रही थी। तनाव को देखते हुए ऐहतियातन नगर में जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed