फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Prostitution busted in Salon Police Got new clue about this business in Haridwar

सेक्स रैकेट में पकड़ा गया बसपा नेता का भाई, पुलिस के हाथ लगे सुरागों से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
After Prostitution busted in Salon Police Got new clue about this business in Haridwar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद हरिद्वार पुलिस अब पूरे नेटवर्क की थाह लेने में जुटी है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि नूर सैलून का संचालक मोहम्मद शफी ही जिस्मफरोशी के धंधे का मुख्य संचालक है और उसके नेटवर्क में कई महिलाएं व युवतियां शामिल हैं।

विज्ञापन


वह सैलून के धंधे की आड़ में अपने एक करीबी रिश्तेदार के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के धंधे की कमान संभाल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द पुलिस इस धंधे से जुड़े कई चेहरों को बेनकाब कर सकती है। 
विज्ञापन


मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने बुधवार को गांव सराय से सटी साबरी कालोनी में एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य संचालक मोहम्मद शफी, प्रॉपर्टी डीलर और घर स्वामी गुलजार, बसपा नेता के भाई अकरम अंसारी, अंसारी मार्केट में बने फर्नीचर शोरूम स्वामी मोइनउद्दीन समेत सात पुरुषों व दो कॉलगर्ल को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं मानी किसी भी तरह की पेशकश 

रातभर चली पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि सैलून संचालक मोहम्मद शफी अपने एक करीबी रिश्तेदार के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के धंधे का नेटवर्क चला रहा है। उसका रिश्तेदार भी शहर में सैलून ही चलाता है।

इनके संपर्क में कई युवतियां और महिलाएं हैं। दस्ते के प्रभारी कमल मोहन भंडारी की माने कई महत्वपूर्ण जानकारी जिस्मफरोशी के धंधे के संबंध में मिली है। उन पर पुलिस कार्य भी कर रही है। जल्द ही नया खुलासा भी किया जाएगा।  

बसपा नेता के भाई अकरम अंसारी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया गया। बुधवार शाम जब सैक्स रैकेट में बसपा नेता के भाई के हत्थे चढ़ने की खबर फैली तब कोतवाली में हुजूम उमड़ आया। बसपा नेता के भाई को छोड़ देने के लिए पुलिस से मान मनौव्वल भी की जाती रही। कई तरह की पेशकश भी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed