{"_id":"696f8f29044070af17051052","slug":"after-promotion-in-the-education-department-officers-got-new-responsibilities-dehradun-news-c-5-drn1043-883361-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
विज्ञापन
- नागेंद्र बत्र्वाल और आशुतोष भंडारी बने संयुक्त निदेशक बेसिक निदेशालय
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। उप निदेशक के पद पर पांच अधिकारियों को पदोन्नति के बाद संयुक्त निदेशक और खंड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन के प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी संस्तुति दी है।
शिक्षा विभाग में पिछले दिनों उप निदेशक स्तर के कुछ अधिकारियों को डीपीसी के बाद पदोन्नति दी गई थी। जिनमें अत्रेश सयाना, आशुतोष भंडारी, नागेन्द्र बत्र्वाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली शामिल हैं। पदोन्नति के बाद शासन ने सभी को नई तैनाती दे दी है। जिसमें अत्रेय सयाना को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी, अशुतोष भंडारी व नागेन्द्र बत्र्वाल को संयुक्त निदेशक (प्राथमिक) शिक्षा निदेशालय, कमला बड़वाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी व हरक राम कोहली को मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी है। जबकि प्राचार्य डायट गोपेश्वर आकाश श्रीवास्तव को मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह प्राचार्य डायट रूद्रप्रयाग सीपी. रतूड़ी को सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर,
जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पिथौरागढ़ तरुण पंत को इसी जिले का सीईओ बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) उत्तरकाशी अमित कोठियाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी के पद से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती दी गई है। नरेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिद्वार के पद पर तैनाती के साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जबकि अमित कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) हरिद्वार, हिमांशु नौगांई को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पिथौरागढ़, अंशुल बिष्ट को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पौड़ी का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शिक्षा विभाग में अधिकारियों एवं शिक्षकों को समय पर पदोन्नति के निर्देश दिए गए हैं। कुछ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। - डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री