नव संकल्प शिविर: उदयपुर के बाद अब राज्यस्तर पर मंथन करेंगी कांग्रेस, एक और दो जून को उत्तराखंड में आयोजन
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक जिले में 11 जून से 14 जून तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की ओर से उदयपुर राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के आयोजन के बाद अब इससे संबंधित कार्यशाला का आयोजन राज्यों में किया जा रहा है। इसी के तहत एआईसीसी के निर्देश पर राजधानी देहरादून में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया गया है। कमेटी में राजीव महर्षि, जसविन्दर सिंह गोगी, अजय सिंह, महेश प्रताप राणा, राजेंद्र चौधरी, ऋषिपाल बालियान, प्रो.देवेंद्र प्रताप सैनी, कपिल भाटिया, शैलेंद्र बिष्ट, कुलदीप चौधरी, मनीष शर्मा, संजीव चौधरी, महेश जोशी, शिवा वर्मा, संदीप चमोली, सोनू हसन, अजय रावत, विनीत प्रसाद भट्ट, भूपेंद नेगी, गौतम सोनकर, नामान रजा, रॉबिन त्यागी, विकास नेगी, विजय रतूड़ी मोंटी, पंकज क्षेत्री, हिमांशु रावत और विकास पुंडीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें...बच्चे हैं चार, बताए दो: महिला बीडीसी सदस्य को सूचना छिपाना पड़ा भारी, जांच में सामने आया सच तो पद से धोना पड़ा हाथ
बताया कि देहरादून में जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन में आयोजित कार्यशाला में दो सौ से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में उदयपुर नव संकल्प घोषणा के तहत लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। वहीं योजना बनाने के लिए प्रत्येक जिले में 11 जून से 14 जून तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।