{"_id":"8fc1857f18ee7f2426c8879d3781f8f5","slug":"after-medical-checkup-husband-got-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल टेस्ट में हुआ पास तो मिल गई पत्नी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल टेस्ट में हुआ पास तो मिल गई पत्नी!
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मेडिकल जांच में बालिग होने की पुष्टि के बाद युवती को उसके पति के हवाले कर दिया गया गया। इससे पहले युवती के पिता ने नाबालिग बताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने 18 दिसंबर को बेटी को नाबालिग बताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही कस्बे के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने सुल्तानपुर से युवती को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
उम्र के पेंच हटा तो मिले दोनों
हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे होने के कारण अपहरणकर्ता बताए गए युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। वहीं उम्र को लेकर पेच फंसने पर पुलिस ने युवती को नारी निकेतन देहरादून भेज दिया था।
विज्ञापन
इस पर पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और नाबालिग बताई जा रही युवती का चिकित्सकों के पैनल से मेडिकल कराया। जांच में उसके बालिग होने की पुष्टि हुई।
किया पति के सुपुर्द
एसआई मनीष नेगी ने बताया कि बालिग होने की पुष्टि होने पर युवती को नारी निकेतन देहरादून से लाकर पति के सुपुर्द कर दिया गया है।