फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after marriage girl parents threaten couple

युवक संग मंदिर में लिए सात फेरे तो युवती को उठा ले गए बिरादरी वाले और फिर...

Sat, 05 May 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 05 May 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
after marriage girl parents threaten couple
शादी

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक युवती संग मंदिर में सात फेरे ले लिए।

विज्ञापन


इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो वह सीधे युवक के घर पहुंचे और युवती को जबरन अपने घर ले आए। प्रेमी ने युवती के परिजनों पर पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।    
      
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने इनके ऊपर पहरा लगा दिया। इससे युगल परेशान हो गया।

विज्ञापन

बिरादरी के लोग युवती को जबरन उठाकर अपने घर ले आए

after marriage girl parents threaten couple
प्रेमिका से शादी करने की मांग को कई दिन पहले प्रेमी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। उसने युवती के साथ शादी न करने पर टावर से कूदकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे युवक को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार दिया था।

बृहस्पतिवार रात युगल मौका पाकर घर से भाग निकला और कस्बे के एक एक मंदिर में सात फेरे ले लिए। इसके बाद युवक, युवती को लेकर अपने घर चला आया।

युवती की परिजनों को जैसे ही पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है तो वह भड़क गए। सूचना पर बिरादरी के लोग एकत्रित हुए। परिजनों के साथ युवक के घर पहुंचे बिरादरी के लोग युवती को जबरन उठाकर अपने घर ले आए। शुक्रवार देर शाम युवक अपने परिजनों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचा और युवती के परिजनों पर अपनी और पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed