फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after half yearly exam result teacher insult girl she commit suicide

परीक्षा में कम अंक आने पर शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड पर लिखीं अपमानजनक बातें, छात्रा ने दी जान

Mon, 08 Oct 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
after half yearly exam result teacher insult girl she commit suicide
demo pic

क्लास में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक ने छात्रा के नंबर कम आने पर ब्लैकबोर्ड पर कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिससे उसे शर्म महसूस हुई।

शिक्षक ने बच्ची के घर आकर परिजनों से माफी भी मांगी है। मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद रविवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

शिक्षक ने बच्चों की योग्यता से संबंधित कुछ आपत्तिजनक बातें ब्लैकबोर्ड पर लिख दीं

मामला क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र निवासी 13 साल की एक छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले उसके स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुई थीं।

शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। बताया जा रहा है कि परीक्षा में पांच बच्चों के नंबर बेहद कम आए थे। उनमें यह छात्रा भी शामिल थी। शनिवार को जब छात्रा स्कूल पहुंची तो शिक्षक ने बच्चों की योग्यता से संबंधित कुछ आपत्तिजनक बातें ब्लैकबोर्ड पर लिख दीं।

उसके बाद से छात्रा मायूस हो गई। घर आने पर उसने खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में चली गई। बच्ची की हालत देखकर उसकी मां कमरे में आई और उसके गुमसुम होने का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इस पर मां ने उसे सांत्वना दी और मामले में शिक्षक से बात करने की बात कहकर वह कमरे से बाहर चली गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की बहन ने देखा सब कुछ 

कुछ ही देर में उनका पड़ोसी दौड़ते हुए घर पहुंचा और बताया कि उनकी बेटी ने दूसरी मंजिल की रैलिंग के सहारे फांसी लगा ली है। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

छात्रा को जैसे-तैसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने गुजरात में रह रहे उसके पिता को घटना की सूचना दी। पिता की सलाह पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना छात्रा का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

जिस शिक्षक पर छात्रा ने ब्लैकबोर्ड पर आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप लगाया था उसने घर आकर परिजनों से माफी भी मांगी है। चूंकि, इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए अमर उजाला छात्रा और उसके स्कूल की पहचान उजागर नहीं कर रहा है। 

जिस समय छात्रा ने फांसी लगाई उस वक्त वहां उसकी तीन साल की छोटी बहन भी मौजूद थी। उसने छात्रा को फांसी लगाते हुए देखा, लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं समझ पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed