{"_id":"667b2b6f79463a92800220f4","slug":"after-getting-a-prescription-of-rs-17-made-in-the-opd-dehradun-news-c-5-1-drn1031-442674-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल ने लिया संज्ञान, पर्चे के लिए मरीजों से 17 रुपये लिए जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल ने लिया संज्ञान, पर्चे के लिए मरीजों से 17 रुपये लिए जा रहे
विज्ञापन
Iखुले पैसों के लिए अस्पताल प्रशासन ने इंतजाम करना शुरू किया
I
Iमरीजों से ऑनलाइन भुगतान करने को भी कहा जा रहाI
दून अस्पताल की ओपीडी में 17 रुपये का पर्चा बनवाने के बाद अब मरीजों को खुले तीन रुपये वापस मिलने लगे हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खुले पैसे रखे जा रहे हैं। मरीजों से ऑनलाइन भुगतान करने को भी कहा जा रहा है।
अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। बिलिंग, पंजीकरण प्रभारी/समन्वयक विनोद नैनवाल का कहना है कि यहां पर व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होने के बाद भी मरीज ऑनलाइन भुगतान नहीं करते हैं।
अस्पताल में खुले पैसे का अभाव रहता है। हालांकि अब सभी मरीजों से यही कहा जा रहा है कि 17 रुपये खुले दें, ताकि बचे हुए पैसे वापस करने की समस्या न रहे। इसके लिए ओपीडी में व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है। मरीजों से 17 रुपये ही लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Iयह था मामलाI
दरअसल, दून अस्पताल की ओपीडी में 17 रुपये का पर्चा बनवाकर इलाज मिलता है। मरीज पर्चा बनवाने ओपीडी में आते हैं लेकिन अधिकतर मरीज खुले 17 रुपये न देकर 20 की नोट देते थे। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से खुले पैसों का अभाव रहता है। ऐसे में अधिकतर मरीजों से 17 रुपये लेने के बाद कभी दो रुपये तो दो कभी एक रुपया वापस किया जाता था। कई बार 20 रुपये ही लग जाते थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।