फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After four years of bachelor's degree, now MA in one year

Dehradun News: चार साल की स्नातक डिग्री के बाद अब एक साल में एमए

Fri, 11 Sep 2026 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
After four years of bachelor's degree, now MA in one year
देहरादून। चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थि अब एक साल में मास्टर डिग्री भी पूरी कर सकेंगे। इसके लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2026 सत्र से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। 40 क्रेडिट का यह पाठ्यक्रम दो सेमेस्टर में पूरा होगा। इसकी कुल फीस आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में चार वर्षीय एफवाईयूपी स्नातक प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा चार या पांच वर्षीय कृषि व संबद्ध विषयों के पेशेवर स्नातक तथा किसी भी शाखा से बीई या बीटेक करने वाले विद्यार्थी भी इसके लिए पात्र होंगे। एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज में विकास क्षेत्र से जुड़े विषयों के साथ शोध और प्रोजेक्ट कार्य को विशेष महत्व दिया गया है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट कार्य भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed