{"_id":"5bddb4eabdec22695176ab67","slug":"after-five-month-work-of-balliwala-flyover-widening-not-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका बल्लीवाला फ्लाईओवर चौड़ीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका बल्लीवाला फ्लाईओवर चौड़ीकरण का कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के बल्लीवाला फ्लाईओवर के चौड़ीकरण का कार्य पांच महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका है। फिजिबिलिटी स्टडी के बाद कंसलटेंट कंपनी ने लोनिवि राजमार्ग यूनिट को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद शासन को 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक शासन से कोई स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
मार्च में हाईकोर्ट ने बल्लीवाला फ्लाईओवर के चौड़ीकरण के आदेश दिए थे। इसके बाद लोनिवि राजमार्ग यूनिट ने टेक्निकल कंसलटेंसी सर्विसेज को कंसलटेंट नियुक्त किया था। टीम ने जमीन के अधिग्रहण, विद्युत लाइन शिफ्ट करने समेत बल्लूपुर से जीएमएस रोड की ओर फ्लाईओवर के दांयी ओर चौड़ाई में आने वाले खर्च का आंकलन किया।
विज्ञापन
इसके तहत फ्लाईओवर के चौड़ीकरण में 110 करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही गई। कंसलटेंट रमेश जोशी ने बताया कि उन्होंने जमीन के अधिग्रहण, क्षेत्र की स्थिति और उस पर आने वाली लागत को लेकर रिपोर्ट लोनिवि राजमार्ग यूनिट को सौंप दी थी। वहीं, लोनिवि राजमार्ग यूनिट ने भी परीक्षण के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया था, लेकिन अभी तक सहमति नहीं मिलने के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
कंसलटेंट की ओर से फिजिबिलिटी स्टडी के बाद रिपोर्ट दे दी गई थी। महकमे ने भी परीक्षण के बाद 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहां से सहमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता, लोनिवि राजमार्ग यूनिट