{"_id":"5a3dcb5a4f1c1bee6a8b56fd","slug":"after-fight-with-husband-wife-took-scaring-step","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से हुआ विवाद तो बच्ची संग खुद के साथ किया ऐसा सुलूक कि सब हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से हुआ विवाद तो बच्ची संग खुद के साथ किया ऐसा सुलूक कि सब हुए हैरान
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के चलते एक महिला ने अपनी आठ वर्ष की बेटी और खुद के साथ ऐसी हरकत को अंजाम दिया कि देखने वाले हैरान रह गए।
विज्ञापन
महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से प्रत्यक्षदर्शी हैरान रह गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मां-बेटी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
चिल्किया, रामनगर निवासी शीला का विवाह 12 वर्ष पूर्व जसपुर के गूलरगोजी धर्मपुर निवासी नरेश के साथ हुआ था। शीला की एक आठ वर्ष की पुत्री साक्षी थी। जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शीला का पति नरेश पहले मजदूरी करता था।
विज्ञापन
नियमित रूप से काम न करने को लेकर होता था विवाद
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले कुछ दिनों से वह गांव में पकौड़ी का ठेला लगाने लगा। नियमित रूप से काम न करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। शीला के पिता और बड़े भाई की मृत्यु हो चुकी है। एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है।
किसी बात को लेकर पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। शुक्रवार को शीला अपनी पुत्री साक्षी को साथ लेकर मायके जाने की बात कहकर घर से निकल गई।
उसके चले जाने के बाद पति नरेश ने साले धर्मपाल को फोन कर शीला के वहां पहुंचने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद भाई भी उसकी खोजबीन में जुट गया।

भाई ने काशीपुर पहुंचकर की शव की शिनाख्त
सुबह 11 बजे वह बेटी को लेकर चीमा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घंटों तक वह ट्रैक के पास बच्ची को लेकर बैठी रही।
दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर चीमा क्रासिंग से कुछ दूरी पर वह बच्ची को गोद में लेकर रामनगर से काशीपुर की ओर आने वाली ट्रेन संख्या-55310 के आगे कूद पड़ी। ट्रेन की चपेट में आकर बच्ची के चीथड़े उड़ गए। शीला दूर तक ट्रेन के साथ घिसटती चली गई।
उसकी भी मौत हो गई और चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पर्स में मिले फोन से नंबर डायल करने पर मृतका के परिजनों से बात हुई। मृतका के पति और भाई ने काशीपुर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है।