{"_id":"67992456986eb7fe400c1c6a","slug":"after-champion-now-mla-umeshs-arms-license-also-cancelled-dehradun-news-c-5-1-drn1030-605692-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चैंपियन के बाद अब विधायक उमेश कुमार का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जानिए पूरा ममाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चैंपियन के बाद अब विधायक उमेश कुमार का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जानिए पूरा ममाला
Wed, 29 Jan 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 05:39 PM IST
सार
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है।
विज्ञापन
उमेश शर्मा और प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक चैंपियन के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद अब विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। साथ ही दोनों के समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है। सोमवार को पुलिस की ओर से चैंपियन और उनके परिवार के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के शस्त्र लाइसेंसी निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद विधायक उमेश का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस इन शस्त्रों को भी जब्त कर रही है। वहीं, पुलिस दोनों के समर्थकों पर लगातार शिकंजा कस रही है। रुड़की पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों को मुचलका पाबंद किया है। साथ ही अन्य समर्थकों को भी मुचलका पाबंद करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस दोनों के समर्थकों के पास शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इनके शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेगी। इसके बाद शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के साथ ही जब्त भी होंगे।I
विज्ञापन
