फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After campaigning against fake and ineligible ration card holders, so far more than 30 thousand ration cards surrendered

Ration Card: प्रदेश में 1.21 लाख से अधिक लोग खा रहे थे गरीबों का राशन, अब तक 30 हजार से अधिक राशनकार्ड हो चुके सरेंडर

Mon, 30 May 2022 04:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 May 2022 04:34 PM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन दिनों अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग अपने राशनकार्ड सरेंडर कर रहे हैं। विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 30458 राशनकार्ड सरेंडर हो चुके हैं।

विज्ञापन
After campaigning against fake and ineligible ration card holders, so far more than 30 thousand ration cards surrendered
ration card

विस्तार

प्रदेश में फर्जी और अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक 30 हजार से अधिक राशनकार्डों की एक लाख 21 हजार से अधिक यूनिट सरेंडर की जा चुकी हैं। इनमें से छह हजार से अधिक ऐसे परिवारों के राशनकार्ड हैं, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख से अधिक है।

विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन दिनों अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग अपने राशनकार्ड सरेंडर कर रहे हैं। विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 30458 राशनकार्ड सरेंडर हो चुके हैं। इसमें 6147 राशनकार्ड एसएफआई, 2927 अंत्योदय और 21384 प्राथमिक परिवारों के हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala: पंजाबी गायक की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की देहरादून में दबिश, हत्यारों का एक मददगार हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक 6309 देहरादून जिले के हैं। जबकि सबसे कम 327 रुद्रप्रयाग जिले के हैं। इसके अलावा 6193 राशनकार्ड ऊधमसिंहनगर जिले में सरेंडर हुए हैं। पौड़ी गढ़वाल में 3868, चमोली में 936, उत्तरकाशी में 351, टिहरी गढ़वाल में 1609,  हरिद्वार में 4940, नैनीताल में 2767, चंपावत में 634, बागेश्वर में 542, अल्मोड़ा में 371 और पिथौरागढ़ जिले में 1611 राशनकार्ड सरेंडर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed