{"_id":"f76f07e0a41018ffec5a23ade58640dd","slug":"ae-s-arrest-served-to-reward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई की गिरफ्तारी कराओ इनाम पाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई की गिरफ्तारी कराओ इनाम पाओ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने रिश्वत कांड में फरार चल रहे एमडीडीए के एई टीपी नौटियाल के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये के नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इधर मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी ने आरोपी के आवास का कुर्की आदेश कोर्ट से लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर जानकारी मिली है कि एई ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने तीन फरवरी को मानचित्र के वाद के निस्तारण के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सुपरवाइजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि सुपरवाइजर अजय एई टीपी नौटियाल के कहने पर यह रिश्वत वसूलने आया था। पीड़ित ने भी यही शिकायत की थी। तब से नौटियाल फरार हैं।
विजिलेंस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर लाखों की संपत्ति का ब्योरा तैयार किया था। इसके बाद उन दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विजिलेंस के निदेशक अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को एई नौटियाल के बारे में जानकारी देेने वाले को बीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले शख्स का नाम गोपनीय रखा जाएगा।