फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adventure Sports Academy will open for Army Soldiers in tehri soon

साहसिक खेल अकादमी के लिए आईटीबीपी ने भरी हामी, सेना के जवानों को मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
सार

  • अकादमी में जवानों को मिलेगा वाटर, एरो और लैंड का प्रशिक्षण
     

विज्ञापन
Adventure Sports Academy will open for Army Soldiers in tehri soon
आईटीबीपी के जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चार साल से संचालन की राह ताक रही टिहरी के कोटी कालोनी स्थित साहसिक खेल अकादमी के अब शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और बाद में एनआईडब्ल्यूएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स) गोवा इस अकादमी का संचालन करने वाले थे, लेकिन विभिन्न कारणों से यह मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही थी।

विज्ञापन


लेकिन अब आईटीबीपी साहसिक खेल अकादमी के संचालन को तैयार हो गई है। राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच जल्द अनुबंध होने वाला है। आईटीबीपी क्या अकादमी में स्थानीय युवाओं को वाटर , एरो व लैंड एडवेंचर का प्रशिक्षण देगी इस पर संशय बरकरार बना हुआ है। 
विज्ञापन


साहसिक खेलों को प्रोत्साहन देेने के उद्देश्य से वर्ष 2015-16 में झील किनारे कोटी कालोनी में 14 करोड़ की लागत से साहसिक खेल अकादमी की स्थापना हुई थी। अकादमी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें एरो, वाटर और लैंड तीनों साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छत के नीचे युवाओं को एरो, वाटर और लैंड एडवेंचर का प्रशिक्षण देने वाली यह देश की पहली अकादमी है। अभी तक निम उत्तरकाशी में लैंड एडवेंचर के तहत पर्वतारोहण, एनआईडब्ल्यूएस गोवा में जल क्रीड़ा और  हिमाचल प्रदेश में एरो एडवेंचर के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

सरकार का मानना था कि एक ही छत के नीचे यदि सभी साहसिक खलों के प्रशिक्षण दिए जाएंगे तो युवाओं को स्वरोजगार के ज्यादा अवसर मिलेंगे। लेकिन चार साल से अकादमी संचालन की राह ताक रही है। अकादमी में प्रशिक्षण शुरू करेन के लिए पूर्व में सरकार के स्तर पर निम और एनआईडब्ल्यूएस से अनुबंध करने की मुहिम शुरू की गई थी।

लेकिन इसमे सफलता नहीं मिल पाई। कोटी कालोनी में आईटीबीपी का ट्रेनिंग कैंप शुरू करने के लिए अप्रैल माह में कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन कोटी कालोनी में पूरी जमीन टीएचडीसी के नाम है। टीएचडीसी अपनी जमीन किसी भी संस्था को देने को तैयार नहीं है। ऐसे में आईटीबीपी ने सरकार  की ओर से निर्मित साहसिक खेल अकादमी का संचालन शुरू करने की हामी भरी है।

टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में साहसिक खेल अकादमी का संचालन शुरू करने के लिए आईटीबीपी तैयार हो गई है। शासन स्तर पर इन दिनों एमओयू की प्रक्रिया चल रही है।
-सोबत सिंह राणा, जिला साहसिक खेल अधिकारी टिहरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed