फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adventure rally end in paudi

पौड़ी में खामोशी से 'थम' गई रोमांच की रफ्तार

Tue, 24 Dec 2013 06:20 PM IST
अमर उजाला, दुगड्डा़, कोटद्वार
अमर उजाला, दुगड्डा़, कोटद्वार Updated Tue, 24 Dec 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
adventure rally end in paudi
उत्तराखंड पर्यटन और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से राज्य के विभिन्न जनपदों से गुजरी एडवेंचर कार रैली पौड़ी जिले में औपचारिकता निभाती नजर आई।
विज्ञापन


चिलरखाल-लालढांग वन मोटर मार्ग से गुजरने की अनुमति न मिलने से इस एडवेंचर रैली का दुगड्डा में औपचारिक समापन कर दिया गया। सुबह 11 बजे पहली कार गर्जिया से नैनीडांडा होते हुए दुगड्डा पहुंची।
विज्ञापन


लगी रही लोगों की भीड़
यहां कार रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ तो लगी रही, मगर सरकारी मशीनरी का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं रहा। दुगड्डा से कोटद्वार होते हुए रैली की कारें सामान्य वाहनों की भांति यूपी के रास्ते दून के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गर्जिया से नैनीडांडा होते हुए करीब 150 किमी का सफर तय कर एडवेंचर कार रैली सुबह करीब 11 बजे दुगड्डा पहुंची। रैली में शामिल करीब 37 कारों का काफिला रुक-रुककर एक बजे तक आता रहा। दुगड्डा में रैली में शामिल कार सवारों का स्थानीय जनता की ओर से स्वागत किया गया।

स्थानीयों से मिले रैली वाले
रैली में शामिल लोग खुलकर स्थानीय लोगों से भी मिले। सरकारी मशीनरी की ओर से अव्यवस्थाओं का हाल यह रहा कि रैली वालों को खुद यह नहीं पता था कि रैली का विधिवत समापन दुगड्डा में ही होना है।

दुगड्डा के बाद रैली में सवार सभी कारें कोटद्वार-कौड़िया-नजीबाबाद कैनाल रूट होते हुए दून के लिए रवाना हुई।

नहीं देख सके रफ्तार का रोमांच
कोटद्वार नगर में रफ्तार का रोमांच देखने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही। मगर, जब उन्हें रैली के दुगड्डा में ही समाप्त होने की जानकारी मिली तो लोग निराश हो गए।


कोटद्वार के लोगों को शहर में ट्रैफिक के बीच से निकल रही कारों को देखकर ही संतोष करना पड़ा। मोटाढाक निवासी अनिल पंत का कहना है कि भाबर से बड़ी संख्या में लोग रैली को देखने के लिए कोटद्वार आए थे, मगर निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed