फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adventure car rally in dehradun

कल से लीजिए रफ्तार के रोमांच का मजा

Sat, 21 Dec 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
adventure car rally in dehradun

रविवार से देहरादून में शुरु होने वाली कार रैली में देश भर की 35 टीमें अपनी-अपनी गाड़ियों के साथ भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना

रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागी पहाड़ की टेढ़ी-मेढ़ी सड़कों पर रफ्तार की सवारी करने के लिए बेताब हैं। रैली में देहरादून के डीएम बीबीआरसी पुरुषोत्तम भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली एडवेंचर कार रैली 22 दिसंबर को दून से शुरू होकर उत्तराखंड का भ्रमण करते हुए 24 दिसंबर की शाम मसूरी पहुंचेगी। रैली का औपचारिक उद्घाटन शनिवार शाम चार बजे दून में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह है कार्यक्रम
- 22 दिसंबर सुबह 6.30 बजे कार रैली के सभी प्रतिभागी अपनी कारों से निकलेंगे। प्रतिभागियों के शाम 4.30 बजे औली पहुंचने की संभावना हैं।
- देहरादून से औली तक की तकरीबन 300 किमी की दूरी प्रतिभागी डोईवाला, ऋषिकेश, शिवपुरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ होते हुए तय करेंगे।

- 23 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे कार रैली के प्रतिभागी औली से गर्जिया (रामनगर-कार्बेट पार्क) के लिए निकलेंगे।
- तकरीबन 280 किमी की दूरी तय करते हुए रैली शाम करीब 4.30 बजे गर्जिया पहुंचेगी। रैली औली से पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग, सिमली, गैरसैंण, चौखुटिया, मासी, भिकियासैंण, भतरौजखान, कुमेरियन, टोटम होते हुए गर्जिया पहुंचेगी।

पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

- 24 दिसंबर को रैली सुबह 6.30 बजे गर्जिया से निकलेगी। यहां से तकरीबन 300 किमी की दूरी तय करते हुए शाम करीब पांच बजे मसूरी पहुंचेगी। गर्जिया से कार रैली मरचुला, शंकरपुर, नैनीडांडा, मेदावन, राठोदार, दुगड्डा, कोटद्वार, लालढांग, हरिद्वार, डोईवाला, देहरादून होते शाम को मसूरी पहुंचेगी। यहां पर कार रैली का समापन किया जाएगा।

रैली का फ्लैग ऑफ आज

उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित एडवेंचर कार रैली का उद्घाटन शनिवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा फ्लैग ऑफ करके करेंगे।

इस दौरान कार रैली के सभी प्रतिभागियों का परिचय भी कराया जाएगा। रैली के प्रतिभागी रविवार सुबह साढ़े छह बजे मधुबन होटल से औली के लिए रवाना होंगे।

कार रैली का मकसद
जून माह में आई आपदा के बाद से उत्तराखंड से पर्यटकों ने मुंह मोड़ लिया है। लोगों में प्रदेश की छवि अच्छी करने और पर्यटकों को यहां आने लिए आकर्षित करने के लिए एडवेंचर कार रैली का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों का दावा है कि कार रैली से प्रदेश के पर्यटन को काफी लाभ होगा। दुनिया में यह संदेश जाएगा कि उत्तराखंड किसी भी तरह से असुरक्षित नहीं है। इसके बाद यहां पर पर्यटकों आने लगेंगे।


खराब सड़कों का भी रोमांच
इस साल बारिश ने उत्तराखंड की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर सड़कें चलने लायक भी नहीं हैं।

हालांकि, इस बीच बीआरओ और अन्य संबंधित विभागों ने सड़कों को बनाने का काफी प्रयास किया है लेकिन अब भी कई सड़कें बदहाल हैं। जिन मार्गों से एडवेंचर कार रैली निकलेगी उनकी भी हालत कई जगहों पर ठीक नहीं है।

पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

ऐसे में रैली के प्रतिभागियों को कई जगहों पर सड़कों के इस रोमांच से भी दो चार होना पड़ेगा। हालांकि, प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अमृता रावत ने पहले ही कह दिया है कि खराब सड़कों पर रफ्तार का रोमांच और बढ़ जाता है।

सेफ उत्तराखंड’ का मैसेज देंगे : डीएम
एडवेंचर कार रैली में देहरादून के जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी शिरकत करेंगे। वे तीन दिन रैली में रहेंगे। डीएम पुरुषोत्तम का कहना है कि रैली के माध्यम से लोगों को ‘सेफ उत्तराखंड’ का मैसेज दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए प्रदेश बिल्कुल सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed