फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advance bill of water increased people's problems

पानी के एडवांस बिल ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Advance bill of water increased people's problems
देहरादून। पानी के एडवांस बिल ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। मार्च का टारगेट पूरा करने के फेर में जल संस्थान न लोगों को न तो बिल जमा कराने का ग्रेस पीरियड दिया और न ही कनेक्शन काटने का। इसके बजाय पानी के इस्तेमाल की आखिरी तिथि को ही कनेक्शन काटने की तारीख तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने दिसंबर से मार्च माह तक के पानी के बिल पहले ही बांट दिए हैं। अब लोगों को 31 मार्च तक इस्तेमाल होने वाले पानी का बिल फरवरी माह में जमा कराना होगा। ऐसा न करने पर 31 मार्च को जल संस्थान पानी का कनेक्शन काट देगा। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। उनके अनुसार पानी का इस्तेमाल करने के बाद बिल जमा कराने के लिए 15 दिन का समय मिलता है। इस दौरान बिल जमा कराने पर ग्राहकों को छूट का लाभ भी मिलता है। वहीं, ग्रेस पीरियड के बाद ही जल संस्थान कनेक्शन काट सकता है। ऐसे में पहले बिल जारी कर विभाग खुद अपने ही नियम नहीं मान रहा है। लोगों के अनुसार छूट के साथ बिल जमा कराने की तिथि 31 मार्च तक होनी चाहिए। वहीं, कनेक्शन काटने की आखिरी तारीख भी एक माह बढ़ाकर 30 अप्रैल की जानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता वीरू बिष्ट ने बताया कि जल्द तिथि न बढ़ाए जाने पर स्थानीय लोग विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed