{"_id":"630fb3471dc997113d4cbb7b","slug":"admissions-in-undergraduate-and-pg-courses-will-start-from-september-5-city-news-drn421455649","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितंबर से शुरू होंगे स्नातक और पीजी कोर्स के सेमेस्टरों में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितंबर से शुरू होंगे स्नातक और पीजी कोर्स के सेमेस्टरों में दाखिले
विज्ञापन
राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के लिए दाखिले पांच सितंबर से शुरू होंगे। साथ ही पीजी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर के दाखिले भी इसी तिथि से शुरू होंगे। दोनों ही स्तरों के कोर्स में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
महाविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्नातक के तीसरे सेमेस्टर में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पहले सेमेस्टर के परिणाम में न्यूनतम 22 क्रेडिट होना अनिवार्य है। वहीं स्नातक के पांचवें सेमस्टर के लिए तीसरे सेमेस्टर तक न्यूनतम 66 क्रेडिट होना अनिवार्य है। जबकि पीजी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में दाखिले के लिए पहले सेमेस्टर में 18 क्रेडिट होना अनिवार्य है। प्राचार्य डॉ. केआर जैैन ने बताया कि कई छात्रों के दूसरे सेमेस्टर और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं आए हैं। इससे विद्यार्थियों का दाखिला बाधित हो सकता है। बताया कि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की मार्कशीट को ऑनलाइन अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। इसके स्थान पर विद्यार्थी पहले और तीसरे सेमेस्टर की मार्कशीट को न्यूनतम निर्धारित क्रेडिट संख्या के साथ अपलोड कर दाखिला ले सकते हैं। कहा कि इससे कम क्रेडिट संख्या होने पर जो भी विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए मार्कशीट अपलोड करेंगे, उसे वेबसाइट स्वत: स्वीकार नहीं करेगी।
प्रोस्पेक्टस का नहीं लिया जा रहा कोई अतिरिक्त शुल्क
छात्रों की ओर से प्राचार्य पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों के विषय पर प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने कहा कि कोई प्रोस्पेक्टस घोटाला नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि आरटीआई लगाकर हो सकती है। प्रोस्पेक्टस का लागत शुल्क विद्यार्थियों से प्रवेश शुल्क में जोड़कर लिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी अलग से प्रोस्पेक्टस लेना चाहता है तो उसको इसके लिए 60 रुपये देने होंगे।