फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administrative reshuffle In uttarakhand, CM Pushkar singh Dhami, women IAS officers, ACS Radha Raturi, Secretary Radhika Jha

प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान

Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार देर रात हो गया। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी।

विज्ञापन
Administrative reshuffle In uttarakhand, CM Pushkar singh Dhami, women IAS officers, ACS Radha Raturi, Secretary Radhika Jha
बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले प्रशासनिक फेरबदल में दो महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेंद्र राज में मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान संभाल चुकी राधा रतूड़ी एक बार फिर चतुर्थ तल की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, सचिव राधिका झा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सरीखा अहम जिम्मा दिया गया है। वह विशेष आयुक्त नई दिल्ली के पद पर भी बनी रहेंगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक फेरबदल की आहट महसूस की जा रही थी। हालांकि सचिवालय के गलियारों में जो चर्चाएं तैर रही थीं, तबादला सूची उससे कुछ जुदा नजर आई। केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति लेने के बाद से ही अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई की संभावनाएं जताई जा रही थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उनके विकल्प के तौर पर अनुभवी और निर्विवाद छवि की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को अपने दफ्तर की कमान सौंपी। एक अन्य महिला अधिकारी सौजन्या को भी सचिव वित्त, निर्वाचन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ अब एमएसएमई का भी दायित्व सौंप दिया गया।  हालांकि सौजन्या के भी देर सबेर प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंदीदा नौकरशाह आर मीनाक्षी सुंदरम की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री

ज्यादातर मंत्रियों की पसंदीदा नौकरशाह आर मीनाक्षी सुंदरम की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री हुई। सचिव शैलेश बगौली भी बाकी महकमों के साथ सीएम कार्यालय में बने हुए हैं। इन दो अफसरों के साथ आईपीएस अभिनव कुमार की अपने कार्यालय में तैनाती कर मुख्यमंत्री उन पर विश्वास जताया है। हाल में एक महिला डाक्टर का तबादला करने को लेकर चर्चाओं में रहे आईएएस डॉ. पंकज पांडेय से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी बेशक हटा ली गई है, लेकिन उन्हें कई अहम विभागों का जिम्मा भी दिया गया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल को भी हैवीवेट किया गया है। उन्हें आबकारी एवं आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव और विजय कुमार यादव को कुछ हल्का किया गया है।    

सीएम दफ्तर से आनंद बर्द्धन विदा, राधा रतूड़ी की वापसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार देर रात हो गया। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी। रतूड़ी त्रिवेंद्र सरकार में भी मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहीं। आईएएस अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व सचिव का प्रभार हटा दिया गया है। वह हाल ही में एक महिला चिकित्सक के तबादले को लेकर चर्चाएं में थे। डॉ. पांडेय को सचिव औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन) आयुष व आयुष शिक्षा सरीखे अहम विभाग दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता भी देखेंगे बगोली

शैलेश बगोली मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, गोपन, कृषि, कृषक कल्याण व उच्च शिक्षा विभाग भी देखेंगे। उनसे शहरी विकास आवास, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का दायित्व हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से गृह एवं कारागर जिम्मेदारी वापस लेकर उसे एसीएस राधा रतूड़ी को दिया गया है। रतूड़ी ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा उच्च शिक्षा, अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम व आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदार से मुक्त कर दी गई हैं। उनके पास सचिवालय प्रशासन का दायित्व बना रहेगा। मुख्य सचिव एसएस संधु मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी भी देखेंगे। उनके पास मुख्य निवेश आयुक्त का दायित्व बना रहेगा। एसीएस मनीषा पंवार से ग्राम्य विकास व कृषि उत्पादन आयुक्त का जिम्मा हटा दिया गया है। उन्हें शेष विभागों के साथ अवस्थापना विकास आयुक्त, एवं अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का दायित्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें...धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना तय: गहतोड़ी देंगे इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, दो दिन में साफ हो जाएगी तस्वीर

सचिव नितेश कुमार झा से तकनीकी शिक्षा लेकर ग्रामीण निर्माण दिया गया

एसीएस आनंद बर्द्धन को मुख्यमंत्री कार्यालय, वन एवं पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन, अवस्थापना विकास आयुक्त का दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें ग्राम्य विकास, राजस्व, शहरी विकास, आवास, मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण व कृषि उत्पादन आयुक्त का जिम्मा दिया गया है। उनके पास जलागम मुख्य परियोजना आयुक्त दायित्व बना रहेगा। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु को गृह एवं कारागर से मुक्त करते हुए उन्हें वन एवं पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन का जिम्मा दिया गया है। उनके पास लोनिवि और ब्रिडकुल की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। प्रमुख सचिव एल फैनई से सैनिक कल्याण हटा आयुक्त समाज कल्याण का पद दिया गया है। सचिव शैलेश बगोली से शहरी विकास, उत्तराखंड आवास विकास प्राधिकरण का पद लेकर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, मंत्रि परिषद गोपन, कृषि एवं कृषक कल्याण व उच्च शिक्षा दिए गए हैं। सचिव नितेश कुमार झा से तकनीकी शिक्षा लेकर ग्रामीण निर्माण भी दिया गया है। उनकी पत्नी सचिव राधिका झा को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सौंपे गए हैं। सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी से कार्मिक एवं सतर्कता लेकर परिवहन दिया गया है। सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण निर्माण लेकर ग्राम्य विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, एवं उपभोक्ता मामले, आयुक्त खाद्य का भार दिया गया है। सचिव सौजन्या को पूर्व पदों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग भी दिया गया है। 

रविनाथ रमन बने शिक्षा सचिव

बीवीआरसी पुरुषोत्तम से स्थानिक आयुक्त दिल्ली लेकर पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, निदेशक दुग्ध विकास, निदेशक महिला डेयरी दिया गया है।  सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से परिवहन एवं पुनर्गठन लेकर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजनाएं, यूईएपी, यूडीआरपी-1 व 2 दिए गए हैं। सचिव हरि चंद्र सेमवाल को आबकारी एवं आबकारी आयुक्त का जिम्मा भी सौंपा गया है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव से आयुष, आयुष शिक्षा, श्रम व अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लेकर पुनर्गठन, संस्कृत शिक्षा दिए गए हैं। सचिव विजय कुमार यादव से वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन हटा दिया गया है। प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी से उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण लेकर सैनिक कल्याण एवं राजस्व दिया गया है। सचिव रविनाथ रमन को विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे राजस्व, आबकारी एवं वन हटा दिया गया है। वह तकनीकी शिक्षा का दायित्व भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed