फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami is set to contest by election from Champawat assembly constituency

धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना तय: गहतोड़ी देंगे इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, दो दिन में साफ हो जाएगी तस्वीर

Tue, 19 Apr 2022 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 10:26 PM IST
सार

धामी का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।  मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami is set to contest by election from Champawat assembly constituency
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट खाली करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। एक-दो दिन में वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भी दो दिन में उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। अब तक कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनमें चंपावत के पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं, जिन्होंने सबसे पहले सीएम के लिए सीट खाली करने का एलान किया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और उनके सामने पूरी रिपोर्ट रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में साफ हो जाएगी तस्वीर
बकौल सीएम, मैंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रिपोर्ट रख दी है। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद सियासी हलकों में चर्चा गर्मा उठी कि वह चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। अब खबरें आ रही हैं कि गहतोड़ी अगले दो दिनों में देहरादून में एक पत्रकार वार्ता में सीट खाली करने का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गहतोड़ी ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को भी अवगत करा दिया है।

बहुत सारे हमारे विधायकों ने अपनी-अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। सारी बातें पार्टी हाईकमान के सामने रख दी गई है। दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

मैंने पार्टी को पहले ही मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक-दो दिन में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा। -कैलाश गहतोड़ी, विधायक,  भाजपा, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed